My Book; BRIGHT STARS IN SIGN ARIES TAURUS GEMINI AND CANCER
मेरी किताब “BRIGHT STARS IN SIGN ARIES TAURUS GEMINI AND CANCER”
इस पुस्तक में मैंने अश्विनी,भरणी,कृतिका,रोहिणी,मृगशिरा,आर्द्रा,पुनर्वसु,पुष्य,अश्लेषा नक्षत्र और मेष,वृषभ, मिथुन और कर्क राशियों में चमकीले तारों (Bright stars) की संख्या जानने की कोशिश की है | यह गणना Hipparcos catalogue of Bright stars में से की गयी है|
इस गणना के अनुसार अश्विनी में ४३, भरणी में ४६, कृतिका में ६४,रोहिणी में ९४,मृगशिरा में ७८,आर्द्रा में ७४,पुनर्वसु में ७२, पुष्य में ६३ और अश्लेषा नक्षत्र में ४१ चमकीले तारे हैं। मेष राशि में १०२,वृषभ राशि में १७८,मिथुन राशि में १७१ तथा कर्क राशि में १२४ चमकीले तारे हैं | ये चमकीले तारों (Bright stars) को हम आकाश में बिना Binocular या Telescope के देख लेते हैं| अधिकांश तारे चमकीले (bright) नहीं होते| ऐसे तारों (stars) को देखने के लिए Binocular या Telescope की जरूरत पड़ती है | इन चमकीले तारों को योग तारा भी कहा जाता
है | आचार्य भास्कराचार्य द्वितीय ने खगोल की पुस्तक “सिद्धांत शिरोमणि“ के अध्याय “ग्रह्युत्याधिकार” में दो योग तारों का उल्लेख किया है | इनके नाम हैं ; १.अगस्त्य २. लुब्धक | आचार्य भास्कराचार्य द्वितीय (१११४ - ११८५) प्रसिद्ध गणितज्ञ,खगोलविद और ज्योतिषी थे |
हमारे पूर्वजों ने आकाश में ग्रहों और तारों का अध्ययन और इनकी गणना करना कई हज़ार सालों पहले सीख लिया था | बाल्मीकि रामायण में भगवान तुल्य श्री रामचंद्र जी के जन्म के समय में ग्रहों और तारों का विवरण दिया हुआ है, रामायण के बालकाण्ड के अष्टादश (18) सर्ग (अध्याय} के श्लोक 11 से 15 तक श्री रामचंद्र जी, भरत,लक्ष्मण और शत्रुघ्न जी के जन्म के समय ग्रहों की स्थिति,राशि,नक्षत्र और तारों की जानकारी दी गयी है | ग्रन्थ के अनुसार रामचंद्र जी का जन्म कर्क लग्न में हुआ था,चन्द्रमा लग्न में पुनर्वसु नक्षत्र में था | गुरु,सूर्य,शुक्र,शनि और मंगल उच्च स्थान में थे, चैत्र मास शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि थी | भरत का जन्म मीन लग्न में हुआ था,चन्द्रमा पुष्य नक्षत्र में स्थित था | सूर्य उच्च स्थान में थे | लक्षमण और शत्रुघ्न का जन्म कर्क लग्न अश्लेषा नक्षत्र में हुआ था |अयोध्या के आकाश में प्रोष्ठपदा {भाद्रपदा} नक्षत्र के चार तारे स्थित थे | यह नक्षत्र इस समय पूर्वाभाद्रपद और उत्तराभाद्रपद में विभाजित है |आचार्य भास्कराचार्य का खगोल ग्रन्थ “ सिद्धांत शिरोमणि “ लखनऊ विश्वविद्यालय के ज्योतिर्विज्ञान विषय के MA के पाठ्य क्रम में शामिल है | मैंने इस विश्व विद्यालय से २००६ में MA किया था | मैं इस समय शेष आठ राशियों, क्रमशः सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ और मीन और इनमें स्थित १८ नक्षत्रों में योग तारों (BRIGHT STAR) की गणना कर रहा हूँ |
I did MA in Jyotirvigyan in 2006 from Lucknow University.. The purpose of writing this book is to identify and calculate the number of bright stars in Rashi Aries,Taurus,Gemini,Cancer and Nakshatra Ashwini Bharani Kritika Rohini Mrigshira Ardra Punarvasu Pushy and Ashlesha. In Balmiki Ramayan, in shlok 11 to 15 of chapter 18 (of Balkand) details of planets,nakshatras and Tithis at the time of birth of lord Ram and his brothers Bhrat,Shatrughan and Laxman is mentioned.It is mentioned that Lord Ram was born in Cancer ascendant, Moon was also in Cancer sign and Punarvasu nakshatra. Jupiter,Saturn, Venus, Sun and Mars were in their elevated signs, Tithi was Navami of shukla paksh and month was Chaitra. Bharat was born in Pisces Ascendent, Moon was transiting in Pushya nakshatra. The sun was elevated ( उच्च ) . Lakshaman and Shatrughan were born in Cancer ascendant, the Moon was transiting in Ashlesha nakshatra. It is also mentioned that at that time four bright stars of Proshthpada nakshatra were visible in the sky.. Later on this nakshatra was divided into two nakshatras namely Purvabhadrapad and Uttarabhadrapad.So it is clear that Indian astronomers were well acquainted with bright stars and nakshatra and deep knowledge of astronomy. Vedic astronomy book “SIddhant Shiromani”, written by Acharya Bhaskarachrya II (1114 - 1185) is included in the course of MA Jyotirvigyan in Lucknow University. In this book Achary Bhaskarachary had mentioned two bright stars namely 1. Augusty (अगस्त्य ) and Lubdhak ( लुब्धक ).
The European Space Agency launched a satellite Hipparcos on astrometry mission in 1989 which operated from August 1989
to March 1993. This satellite provided highly accurate data of about 118322 stars. Most stars in this catalogue are not bright stars.I have sorted bright stars from this Hipparcos catalogue.
My Book is published by BFC Publication lucknow. Book is available on Amazon and also in Google play.